बेगूसराय: वार्ड-07 में ₹10.93 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने किया शिलान्यास
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-07 में ₹10,93,942 से बनने वाले सड़क निर्माण कार्य का मेयर पिंकी देवी ने शिलान्यास किया है। इस संबंध में मेयर ने बताया कि वार्ड- 07 में नाला रोड पीसीसी सड़क से सीताराम सिंह घर तक मिट्टी भराई एवं ईंट सोलिंग कार्य किया जाएगा। मेयर ने संवेदक को निर्देश दिया कि कार्य ससमय और गुणवत्तापूर्ण पूरा करें।