बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने न्याय यात्रा को लेकर राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- पार्टी के साथ न्याय नहीं कर पाए
बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि नफरत की राजनीति वह लोग ही करते हैं। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा बिहार में हो रही है। वह अपने पार्टी के साथ तो न्याय नहीं कर पाए, ज्ञान यात्रा रखते तो ठीक रहता।