वाराणसी के BHU में जाति पूछकर छात्र की पिटाई, आरोपी सपा छात्र सभा का इकाई अध्यक्ष गिरफ्तार
वाराणसी के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एक छात्रा ने जाती पूछ कर सपा के छात्र सभा इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव के द्वारा पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है। लंका थाना क्षेत्र की पुलिस ने छात्रा की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वही इस पूरे मामले की जांच में पुलिस ने विश्वविद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को करने में जुट गई है।