खरीक: नाबालिग किशोरी के लापता होने पर परिजनों ने एसपी से लगाई गुहार
नवगछिया थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले में परिजनों ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। परिजनों का आरोप है कि थाना में शिकायत देने के बावजूद अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। परिवार के अनुसार किशोरी घर से अचानक लापता हो गई है।