जखनिया: मेडिकल कॉलेज में आग से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने की मॉक ड्रिल, छात्रों को दिया गया आपदा से बचाव का प्रशिक्षण
गाजीपुर में आग जैसी आपात स्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आज महर्षि विश्वामित्र स्वशासीय मेडिकल कॉलेज में वृहद मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों और छात्रों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षित निकास की जानकारी दी गई।