देवास नगर: सरदार एकता यात्रा 13 मार्च को पहुंचेगी, वरिष्ठ नागरिक संस्था कार्यालय में हुई प्रेस वार्ता
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में निकाली जा रही सरदार एकता यात्रा 13 मार्च 2026 को देवास पहुंचेगी। यह यात्रा गुजरात से प्रारंभ होकर पूरे देश में सर्व समाज को जोड़ने और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रही है। यात्रा 6 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है और 29 मार्च तक प्रदेश के विभिन्न जिला व तहसील मुख्यालयों से होकर गुजरेगी।