बाजपुर: मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के नजदीक तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में मचा हड़कंप, सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची
इन दिनों बाजपुर में अलग अलग जगहों पर लगातार तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। जिससे लोगों में दहशत बनी हुई है। सोमवार की रात्रि बाजपुर मुख्य मार्ग पर रेलवे फाटक के नजदीक एक तेंदुआ लोगों को दिखाई दिया। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। वही स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना तत्काल बन विभाग की टीम को दी गई।