Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

चीनी मिल स्क्रैप प्रकरण पर सातवें दिन भी गरजा आंदोलन, पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गत्ते ने भाजपा पर साधा निशाना ‘फेसबुक की राजनीति छोड़ो, मजदूरों के बीच आओ’, गित्ते का भाजपा पर हमला ‘मजदूरों की रोजी-रोटी से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा’,गित्ते बाजपुर। बाजपुर चीनी मिल में कथित स्क्रैप प्रकरण को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में श्रमिक, किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने भाजपा नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे सोशल मीडिया पर प्रचार कर रहे हैं, लेकिन मजदूरों की समस्याओं को देखने धरना स्थल तक नहीं पहुंचे। कि उन्हें एक बार उस “राज माता” की ओर भी जाकर देखना चाहिए, जहां सैकड़ों मजदूर अपने परिवारों की रोजी-रोटी के लिए मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सोशल मीडिया और फेसबुक पर तरह-तरह की रिपोर्टें डलवाने में व्यस्त हैं, लेकिन अभी तक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि मजदूरों के हितों की अनदेखी की जा रही है और चीनी मिल से जुड़े परिवारों के भविष्य को संकट में डाला जा रहा है। पालिका अध्यक्ष ने स्पष्ट कहा कि जब तक आंदोलनकारियों की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना और संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल मजदूरों की नहीं, बल्कि पूरे बाजपुर के सम्मान और अस्तित्व की लड़ाई है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह संघर्ष क्षेत्रीय विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में अवश्य जीता जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि बाजपुर को बचाने के लिए हर वर्ग को साथ आना होगा। गुरजीत सिंह गित्ते ने यशपाल आर्य के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि 2012 के बाद बाजपुर ने विकास की सबसे तेज रफ्तार देखी है और वर्तमान में भी क्षेत्रीय विधायक के प्रयासों से क्षेत्र लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और बाजपुर चीनी मिल प्रकरण की यह जंग भी कांग्रेस और जनता मिलकर जीतेंगे।धरना स्थल पर मौजूद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा मजदूरों के हितों की रक्षा की मांग दोहराई।