सदर: महापौर पर कांग्रेस का तीखा हमला, कहा- 'प्रस्ताव दिखाओ या माफी मांगो', गुमराह करने का लगाया आरोप
Sadar, Varanasi | Jun 10, 2026 वाराणसी: मीट-मांस की दुकानों को शहर से बाहर किए जाने के मुद्दे पर सियासी घमासान तेज हो गया है। मैदागिन स्थित राजीव भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने महापौर अशोक तिवारी पर कांग्रेस पार्षद दल को बदनाम करने और जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्षद दल के नेता गुलशन अंसारी ने कहा कि यह दावा पूरी तरह झूठा और भ्रामक है कि शहर से मीट-