परसमनिया गढ़ी गोलीकांड : बोले बाबा राजा— 'सुनीता सिर्फ वर्किंग पार्टनर, आत्मरक्षा में चली थीं गोलियां'
सतना। परसमनिया गढ़ी में हुए बहुचर्चित गोलीकांड के चार दिन बाद राजपरिवार के सदस्य एवं पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रूपेंद्र सिंह उर्फ बाबा राजा पहली बार मीडिया के सामने आए। उन्होंने सुनीता सिंह के साथ अपने संबंधों को लेकर उठ रहे सवालों को खारिज करते हुए कहा कि वह उनकी केवल वर्किंग पार्टनर हैं। एनजीओ, पेट्रोल पंप और अन्य व्यावसायिक कार्यों के चलते वह गढ़ी में रह रही थीं।
11 जून की घटना का अपना पक्ष रखते हुए बाबा राजा ने दावा किया कि पत्नी योगिता सिंह, उनके भाई और अन्य लोग गढ़ी पहुंचे और बातचीत के बजाय गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं। उनका कहना है कि विवाद से दूर रहने के लिए सुनीता ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था, लेकिन हालात बेकाबू होते देख उन्होंने आत्मरक्षा में 3-4 राउंड फायर कर दिए। बाबा राजा के मुताबिक किसी को न�
Unchahara, Satna | Jun 15, 2026