उचकागांव: उचकागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास में महिला समेत दो गिरफ्तार
उचकागांव पुलिस ने हत्या के प्रयास जैसे संगीन मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।यह कार्रवाई उचकागांव थाना कांड संख्या-449/22 के तहत की गई है। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पिपराही गांव निवासी पंकज कुमार और एक महिला के रूप में हुई है।