कानपुर: नगर निगम में भ्रष्टाचार का एक नया मामला सामने आया, नगर आयुक्त प्रथम ने दी जानकारी
कानपुर नगर निगम से जुड़ा एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां केयरटेकर के कार्यकाल के दौरान लाखों रुपये के बजट खर्च को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिकायत के करीब एक साल बाद भी न तो स्पष्ट जवाब मिला है और न ही खर्च का कोई ठोस ब्यौरा सामने आया है।नगर आयुक्त प्रथम आवेश खान ने शनिवार 1.30 बजे बताया कि केयरटेकर का चार्ज उनके पास कुछ समय के लिए ही था।