कानपुर: पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित गंगा एनक्लेव फ्लैट में आग लगी
पनकी थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर स्थित गंगा एनक्लेव में शनिवार 11 बजे बंद फ्लैट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे से काला धुआं निकलता देख आसपास रहने वाले लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दरवाजा व खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुईं। करीब एक घंटे के बाद आग पर पाया काबू।