कुडू: लोहरदगा में ओलावृष्टि से तबाही, किसानों को मिलेगा मुआवजा: सांसद सुखदेव भगत
Kuru, Lohardaga | Mar 23, 2025 प्रभावित क्षेत्रों में तबाही का जायजा लेने के लिए लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत दिल्ली से सीधे लोहरदगा पहुंचे। उन्होंने रविवार शाम 5 बजे पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कहा कि प्राकृतिक आपदा से किसानों और ग्रामीणों को हुई क्षति से वे अत्यंत दुखी हैं। प्रभावित लोगों को समुचित मुआवजा दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।