अरवल: मोकरी में हॉस्टल छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने शिक्षकों पर मारपीट का लगाया आरोप
Arwal, Arwal | Jul 11, 2026 मोकरी स्थित हॉस्टल में रह रहे छात्र रवि किशन (पिता–सुदर्शन यादव), निवासी गदोरपुर, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल के शिक्षकों द्वारा छात्र के साथ मारपीट की गई थी, जिसके कारण उसकी मौत हुई। वहीं, हॉस्टल प्रबंधन का कहना है कि छात्र की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।