नामकुम: नामकुम थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों में जिला प्रशासन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया
Namkum, Ranchi | Apr 17, 2026 नामकुम थाना क्षेत्र सहित कई इलाकों में जिला प्रशासन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। गुरुवार की रात करीब नौ बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि इस दौरान 153 वाहनों के कागजात की जांच की गई, जिसमें 24 वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए। दोषी वाहनों पर कुल 7 लाख 64 हजार 154 रुपये का जुर्माना लगाया गया।