नरेला: दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की दो फैक्ट्रियों में भीषण आग, 15 दमकल गाड़ियां लगीं राहत कार्य में
दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की दो फैक्ट्रियों में बुधवार की सुबह आग लगी। 15 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने की कोशिश कर रही हैं। अभी तक किसी नुकसान की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। कल सनोथ गांव में LPG सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हुई थी।