जगदलपुर: शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ NSUI ने किया विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन किया
विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री की मौजूदगी में आयोजित बैठक को लेकर NSUI ने कुलपति प्रो. मनोज श्रीवास्तव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गुरुवार को शाम 5 बजे NSUI कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में जोरदार नारेबाजी करते हुए कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया