चूरू: गांव बुंटिया की 26 वर्षीय युवती लापता, परिजनों ने सदर थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई
Churu, Churu | Jul 28, 2025 चूरू के गांव बुटिया की 26 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती दवा लेने के लिये चूरू अस्पताल गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। इस घटना ने परिजनों की चिंता बढ़ा दी है। रिश्तेदारी से लेकर गांव के हर कोने तक तलाश की गई, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। परिजनों ने सदर थाना में युवती के लापता होने का मामला दर्ज करवाया है।