नई दिल्ली:
देश में हाल ही में हुए पेपर लीक मामलों और सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर तीखा हमला बोलते हुए एक वीडियो संदेश में सरकार की प्राथमिकताओं और नियत पर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। बयान में सरकार द्वारा पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम ऐप को बैन किए जाने के फैसले को पूरी तरह हास्यास्पद बताया गया है।
"टेलीग्राम बैन करने से नहीं रुकेंगे पेपर लीक"
बयान में कहा गया, "सरकार ने पेपर लीक रोकने के लिए टेलीग्राम बैन कर दिया। यह सुनकर ही हंसी आती है। पहले उन्होंने कहा कि वे परीक्षा के पेपर वायुसेना के हवाई जहाजों से सुरक्षित ट्रांसफर करवाएंगे और अब कह रहे हैं कि टेलीग्राम बैन कर दिया। क्या इससे पेपर लीक रुकेंगे? असल बात यह है कि सरकार की नियत ही खराब है और वे इसे रोकना ही नहीं चाहते।"
"नेताओं की खरीद-फरोख्त में हो रहा है इस पैसे का इस्तेमाल"
आरोप लगाते हुए आगे कहा गया कि पेपर लीक का यह खेल कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है, बल्कि यह अरबों-खरबों रुपये का एक