कुचायकोट: थाना क्षेत्र के करमैनी गजी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पिता पुत्र हुए जख्मी इलाज के बाद पहुंचे थाना
गोपालगंज जिला की कुचायकोट थाना क्षेत्र करमैनी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में पिता पुत्र जख्मी हो गए। जख्मी लोगों में योगेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह शामिल है। दोनों इलाज के उपरांत कुचायकोट थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देते हुए आपबीती सुनाई।जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज रविवार को दोपहर 3 बजे दी गई ।