बेल्थरा रोड: जानलेवा हमले के बाद सोनाडीह मेला से दुकानदार भाइयों ने हटाई अपनी दुकान, सुरक्षा को लेकर बढ़ी चिंता
उभांव थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध सोनाडीह मेला में दुकानदार भाइयों पर हुए जानलेवा हमले के बाद मेले में भय का माहौल गहरा गया है। घटना के बाद घायल दुकानदार भाई मनीष मद्धेशिया एवं सनी मद्धेशिया के परिजनों ने बुधवार दोपहर 2 बजे तक अपनी दुकान मेला परिसर से हटा लिया। इसके अलावा आसपास के अन्य तीन चार दुकानदारों ने भी भय के कारण अपनी दुकान हटा ली लेकिन सुरक्षा कारणों