वोट चोरी के आरोप पर महागठबंधन का प्रदर्शन, PM मोदी-शाह और CEC का पुतला दहन
भागलपुर। भारत निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता, पारदर्शिता और स्वायत्तता को लेकर इंडिया गठबंधन के आह्वान पर बुधवार, 7 अक्टूबर को नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के नाथनगर, जगदीशपुर और सबौर प्रखंड मुख्यालयों पर महागठबंधन के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पुतले दहन किए। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर नारेबाजी करते हुए निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने की मांग उठाई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह प्रदर्शन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देश पर आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
नाथनगर विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने कहा कि इंडिया गठबंधन समेत देश के लोगों की मांग है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में बिहार में हुए एसआईआर तथा बिहार एवं पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर उठ रहे सवालों पर गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने इन चुनावों को रद्द कर दोबारा चुनाव कराने की मांग भी रखी।
बाइट — जेड हसन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी
जिला — भागलपुर
रिपोर्ट — चमन अली
Rahui, Nalanda | Oct 8, 2026