अकबरपुर: पत्नी सहित तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने के मामले में थाना रुरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
रूरा थाना क्षेत्र के निजामतपुर गांव के रहने वाले राजवीर सिंह ने अपनी पत्नी शशि देवी, भाई छबिराम सिंह और उसकी पत्नी उमकांती व पुत्री शिल्पी के विरुद्ध थाना रूरा में संपत्ति हड़पने के चलते मारपीट कर घायल कर देने के मामले में तहरीर दी।थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।