भिंड नगर: इटावा रोड स्थित 17वीं बटालियन के सामने पुरानी तेल मिल में भीषण आग, ₹50 लाख का नुकसान
शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इटावा रोड स्थित 17वीं बटालियन के सामने एक पुरानी तेल मिल में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण गोदाम की छत के पीछे से गुजर रही बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा सामान देखते ही देखते जलकर राख हो गया।आग लगने के बाद आसपास