नानपारा: नानपारा में डीएम और एसपी ने किया निरीक्षण, शारदीय नवरात्रि पर मंडपों की सुरक्षा की जांच, शांति बनाए रखने के दिए निर्देश
बहराइच में शारदीय नवरात्रि और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर बहराइच में शांति व सुरक्षा बनाए रखने के लिए डीएम राजेश कुमार पाण्डेय और एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने नानपारा कस्बे में पैदल गश्त किया।अधिकारियों ने मुख्य रास्तों और संवेदनशील जगहों का दौरा कर सुरक्षा जांची। पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, लगातार गश्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।