बीरपुर: सघन वाहन जांच अभियान में दो दर्जन से अधिक वाहनों की हुई जाँच
रविवार को दोपहर करीब बारह बजे वीवीएस पथ पर नौलागढ़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत विभिन्न वाहनों को रोककर उनके कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच की।।वाहन जांच अभियान का नेतृत्व पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह कर रहे थे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान दो दर्जन से अधिक वाहन की जांच की गई।