दुर्गावती: छज्जूपुर सड़क हादसे ने लिया नया मोड़, मृतक के पास थे ₹20 लाख, पिता की तहरीर पर दुर्गावती पुलिस ने शुरू की जांच
दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत छज्जूपुर सड़क हादसे ने नया मोड़ ले लिया है। मृतक विकास सिंह के पिता शिवपूजन सिंह ने थाने मे तहरीर दी है कि मृतक के पास 20 लाख रुपए थे पुलिस आवेदन लेकर रविवार की शाम 5 बजे मामले की जांच में जुट गई है।