खंडवा नगर: खुलासा: खंडवा में कुल्फी विक्रेता के पास मिलीं दो पिस्टल, खरगोन से लाया था बेचने के लिए
खंडवा पुलिस ने एक शख्स को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जो कि कुल्फी बेचने का काम करता है। शहर के मुख्य बाजार में ठेला लगाकर कुल्फी बेचता है। उसके कब्जे से दो पिस्टल बरामद की गई है। जिसे कि उसने अपनी कमर में छिपाकर रखा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खरगोन के सिकलीगर से पिस्टल खरीदना बताया है। जानकारी बुधवार सुबह 10 बजे की है