मुज़फ्फरनगर: हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 3 सप्लायर गिरफ्तार, बिहार से पिस्टल मंगवाते थे, यूपी-उत्तराखंड में बेचते थे
थाना शाहपुर पुलिस ने बिहार से लाकर यूपी और उत्तराखंड में अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सप्लायर तसब्बर, अरमान,इकरार को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इन तस्करों के पास से अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इनके कब्जे से 32 बोर की पांच पिस्टल,10 तमंचे, एक मसकट और कई कारतूस बरामद किये है।