मुज़फ्फरनगर: चरथावल में दबंगों ने युवक मुंतलिब की पीट-पीटकर हत्या की, नमाज पढ़कर लौट रहा था, दो महीने पुरानी रंजिश बनी जानलेवा
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेड़ी में दबंगों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मुंतलिब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुंतलिब नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से घर लौट रहा था, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे अपनी दुकान पर बुलाया और लोहे के बांट व अन्य भारी वस्तुओं से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।