मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में प्यार का हाईवोल्टेज ड्रामा, युवक प्रेमिका के लिए रेलवे टावर पर चढ़ा, प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा
मंगलवार प्यार के नाम पर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की जिद में रेलवे टावर पर चढ़ गया।युवक की पहचान खतौली के चंदपुरी निवासी 25 वर्षीय राजकुमार के रूप में हुई है,जो करीब पांच घंटे तक टावर पर डटा रहा।राजकुमार और उसकी प्रेमिका ने वर्ष 2024 में हिमाचल प्रदेश के ऊना-हमीरपुर के एक मंदिर में शादी की थी