*उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने हरि सिंह बब्लू* स्थानीय संगत ने दी बधाइयां*
*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 13 जुलाई 2026*
*बस्ती।* उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की रविवार को बस्ती में हुई बैठक में *सरदार हरि सिंह बब्लू* को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं *इंद्रपाल सिंह सैंकी* को बस्ती का जिला अध्यक्ष बनाया गया। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन की सूचना मिलते ही बस्ती की संगत में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय सिख समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने *हरि सिंह बब्लू* को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पूर्वांचल में सिख समाज और मजबूत होगा।
लोगों ने कहा कि *"बब्लू भाई"* हमेशा से सेवा भाव से समाज के लिए कार्य करते आए हैं। कोरोना काल में राशन-दवा वितरण से लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन और युवाओं को शिक्षा-रोजगार से जोड़ने तक में उनका योगदान सराहनीय रहा है। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से अब बस्ती सहित पूर्वांचल के सभी जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। लोगों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
*संवाददाता: हरी ओम प्रकाश*
*राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Jul 13, 2026