अजीतमल: ओवरटेक के दौरान कंटेनर में घुसा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को एक घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया, सीएचसी में उपचार
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को सुंदरम होटल के पास हाईवे पर ओवरटेक के दौरान एक ट्रक आगे चल रहे कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस, हाईवे पुलिस और हाईवे कर्मियों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक