सिहोरा: कटनी से डुंडी के बीच ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत
कटनी से डुंडी के बीच में ट्रेन से गिरने के कारण एक रिटायर्ड शिक्षक वृद्ध की मौत हो गई। 108 के माध्यम से डुंडी स्टेशन से सिहोरा के शासकीय सिविल अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत बुधवार 6:00 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों से हासिल जानकारी के मुताबिक नंदकिशोर सोनी पिता सोभनाथ सोनी उम्र 67 वर्ष रिटायर्ड शिक्षक थे।