खड़गपुर: आर्मी जवान की मौत पर लोजपा आर की टीम ने मिल्की गांव में दी सांत्वना
आर्मी जवान शुभम सिंह उर्फ संगम की राजस्थान कोटा में ड्यूटी के दौरान हुई मौत की खबर लोजपा के शीर्ष नेतृत्व को मिलने के उपरांत उनके द्वारा जारी निर्देश पर लोजपा आर की टीम राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि चंद्रशेखर चौधरी व अन्य शुक्रवार को 11:30 दिन में मृत जवान के पैतृक आवास मिलकी पहुंच परिजनों से मिले एवं संवेदना प्रकट की।