मोरवा: लड़ुआ पंचायत के पचभिण्डा में सरकारी खर्च से बना आंगनबाड़ी केंद्र 18 सालों से अनुपयोगी
प्रखंड क्षेत्र के लड़ुआ पंचायत के पंचभिंडा में करीब 18 साल पहले सरकारी खर्च पर आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हुआ लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका। दूसरी तरफ जर्जर झोपड़िया में आंगनबाड़ी केंद्र कई जगहों पर संचालित हो रहे हैं। बताया जाता है कि प्रखंड क्षेत्र में कई आंगनबाड़ी केंद्र हैं जिसका भवन तो बना हुआ है लेकिन उसमें शिफ्टिंग नहीं हो सकी है।