भारतीय किसान संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय के सामने दिया जा रहा धरना शनिवार को छठे दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंका। शासन-प्रशासन को सद्बुद्धि देने की कामना से धरना स्थल पर हवन किया। भाकिसं रोजाना नए-नए तरीकों से शासन का ध्यान आकर्षित कर रहा है।