बांके बाज़ार: जमुआराखुर्द के अग्निवीर सुभाष चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब।
बांके बाजार प्रखंड के जमुआराखुर्द गांव निवासी अग्निवीर सुभाष कुमार चौधरी के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग जुटे और नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। सुभाष कुमार चौधरी, गया चौधरी और मनवा देवी के पुत्र थे। वह वर्ष 2023 में भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में थ