फैज़ाबाद: अयोध्या के गुप्तारघाट में सरयु नदी के किनारे डॉल्फिन दिखी, जल पुलिस और गोताखोरों ने रेस्क्यू कर गहरे पानी में छोड़ा
गुप्तारघाट स्थित सरयू नदी में स्थानीय लोगों के द्वारा डॉल्फिन फिश देखी गई स्थानीय लोगों की सूचना पर जल पुलिस की टीम ने पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों के साथ रेस्क्यू किया और गहरे पानी में ले जाकर छोड़ा। स्थानीय गोताखोर भगवानदीन निषाद ने बताया कि जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने डॉल्फिन का सफल रेस्क्यू कर गहरे पानी में छोड़ दिया है।