फैज़ाबाद: अयोध्या में राम मंदिर के प्रथम तल पर गर्भगृह में स्वर्ण जड़ित दरवाजे लगाने का काम शुरू हुआ
राम मंदिर के प्रथम तल पर गर्भगृह में स्वर्ण जड़ित दरवाजे लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। कुल 14 दरवाजे लगाए जाने हैं। मंदिर का शिखर 15 अप्रैल तक तैयार हो जाएगा।तीन मंजिला राम मंदिर में 46 दरवाजे लगने हैं। इसके लिए महाराष्ट्र के सागवान की लकड़ी का उपयोग किया जा रहा है। इस दरवाजे को स्वरूप देने के लिए हैदराबाद के कारीगरों को लगाया गया है।