कासगंज: इंटरमीडिएट परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान पाने वाली अंजलि को सम्मानित किया गया, एक दिन के लिए बनीं प्रधानाचार्य
कासगंज के श्रीगणेश इंटर कॉलेज की छात्रा अंजलि को इंटरमीडिएट में 89.9% अंक हासिल कर जिले में द्वितीय स्थान पाने पर सम्मानित किया गया। कॉलेज में फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया और उन्हें एक दिन का प्रधानाचार्य भी बनाया गया। इस दौरान अंजलि ने छात्रों को सफलता के टिप्स देते हुए मेहनत और लगन को जरूरी बताया।