सेवा की कहानी, हितग्राही की जुबानी
श्रीमती भवानी ढाली महतारी वंदन योजना की हितग्राही हैं। योजना के तहत मिलने वाली राशि को उन्होंने नियमित रूप से बचत किया और इस राशि का उपयोग ब्यूटी पार्लर का सामान खरीदने में किया।
महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता को उन्होंने अपनी जरूरत और आजीविका से जोड़ते हुए छोटे व्यवसाय को आगे बढ़ाने में लगाया। इससे उन्हें अपनी आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है।
श्रीमती भवानी ढाली के लिए योजना की राशि केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि अपने पैरों पर खड़े होने और अपने काम को आगे बढ़ाने का माध्यम बनी है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari