बक्सर: छुट्टी के दिन भी अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहना अनिवार्य: जिला शिक्षा पदाधिकारी
Buxar, Buxar | Apr 19, 2025 बक्सर में जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। उन्होने कहा कि सभी पदाधिकारी छुट्टी के दिन भी अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को इस आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।