मझगवां: मझगवां में कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर की पीसीसी सड़क में लीपापोती, घटिया निर्माण से बनते ही फटने लगी सड़क
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा स्वीकृत और कृष्णा इन्फ्रास्ट्रक्चर कम्पनी द्वारा बनाई जा रही पीसीसी सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और भारी लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। निर्माण एजेंसी द्वारा शासन के तय मापदंडों को ताक पर रखकर पूरी तरह से मानकविहीन कार्य कराया जा रहा है, जिससे सड़क बनते ही जगह-जगह से फटने लगी है और उसमें दरारें आ चुकी हैं। स्थानीय