सिरोही: पुलिस ने अवैध पत्थर परिवहन पर की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली किया ज़ब्त
Sirohi, Sirohi | May 21, 2026 जिले में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सिरोही सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से पत्थरों का परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश चौधरी एवं वृताधिकारी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई