डुमरा: ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक की बदहाल व्यवस्था पर भड़के पूर्व सैनिक, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा की उठाई मांग
सीतामढ़ी के बाजार समिति मंदिर प्रांगण में पूर्व नौसैनिक रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में पूर्व सैनिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक सीतामढ़ी की वर्तमान व्यवस्था पर गहरी नाराजगी और चिंता व्यक्त की गई।