गुना नगर: कैंट रोड पर मुख्यमंत्री, सिंधिया और प्रणव अडानी का लंबा रोड शो, उमड़ा जनसैलाब, कई जगह हुआ स्वागत
गुना पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और अडानी ग्रुप के प्रणव अडानी ने कैंट में गुना अशोकनगर रोड पर 4 से 5 किलोमीटर का लंबा रोड शो किया। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री सिंधिया के स्वागत में सड़क पर अपार जनसैलाब देखा गया। दो दर्जन से अधिक स्थानों पर स्वागत हुआ। इसके बाद सभी नेता दशहरा मैदान कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।