सागर नगर: सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों की स्टायपेंड़ बढ़ाये जाने की मांग को लेकर हड़ताल जारी।
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सभी 100 इंटर्न डॉक्टर स्टायपेंड़ बढ़ाने की मांग को लेकर बीते चार दिनों से हड़ताल पर है। लगातार विरोध प्रदर्शन कर जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंप रहे हैं।बीते देर शाम उन्होंने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के सामने कैंडल मार्च में निकला था। आज शुक्रवार को भी सभी इंटर्न डॉक्टर हड़ताल पर है।