कुर्था: कुर्था में पेयजल संकट, हज़ारों परिवार पानी के लिए परेशान
Kurtha, Arwal | May 31, 2026 नगर पंचायत कुर्था में पेयजल आपूर्ति ठप रहने से हजारों परिवार गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। पीएचईडी की मोटर जल जाने के कारण नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई बंद है। भीषण गर्मी के बीच लोग पीने के पानी के लिए निजी चापाकलों और अन्य जलस्रोतों पर निर्भर हैं। वार्डों में सुबह से पानी भरने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं।